शिव उठत,शिव चलत,शिव शाम-भोर है ! शिव बुध्दि, शिव चित, शिव मन विभोर है !! शिव रात्रि, शिव दिवस, शिव स्वप्न शयन है ! शिव काल, शिव कला, शिव मास-अयन है !! शिव शब्द, शिव अर्थ, शिव ही परमार्थ है ! शिव कर्म, शिव भाग्य, शिव पुरूषार्थ है !! शिव स्नेह, शिव राग, शिव ही अनुराग है ! शिव कली, शिव कुसुम, शिव ही पराग है !! शिव भोग, शिव त्याग, शिव तत्व ज्ञान है ! शिव भक्ति, शिव प्रेम, शिव ही विज्ञान है !! शिव स्वर्ग, शिव मोक्ष, शिव परम साध्य है ! शिव जीव, शिव बह्मा, शिव ही आराध्य है। 🙏ॐ हर हर महादेव🙏... www.gopaltakwale.blogspot.com